View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब के बठिंडा जिले के मौड़ मंडी से एक दुखद खबर सामने आई है। तलवंडी-रामपुरा रोड पर गांव संदोहा के नत्त पैलेस के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार पेड़ों से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। वही इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान बलप्रीत सिंह (धनौला), हरप्रीत सिंह (मानसा) और गुरसिमरन सिंह (मानसा) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में सुखविंदर सिंह ने थाना मौड़ पुलिस को बयान दिया है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बलप्रीत सिंह अपने साथियों हरप्रीत सिंह, गुरसिमरन सिंह और जसनदीप सिंह के साथ रोड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करवा रहा था।

सुखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों रणजीत सिंह उर्फ काला, अरुण कुमार और उनके साझेदारों ने युवकों को जबरदस्ती एक अन्य युवक अमनदीप सिंह को केंद्र लाने के लिए बाहर भेजा। उनका कहना है कि युवकों की मानसिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद उन्हें बाहर भेजा गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए तलवंडी साबो के अस्पताल भेज दिया गया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अमेरिका-इज़रायल

|

|

|

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब 24वें दिन

|

|

|

जालंधर में नशे में धुत कार सवार युवकों का एक्सीडेंटजालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के खरड़ में बॉयफ्रेंड के घर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क