ख़बरिस्तान नेटवर्क : पटियाला के पातड़ा में सुबह-सुबह कार एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 2 सगे भाईयों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान हिमांशु जिंदल और विशाल जिंदल के रूप में हुई है। दोनों फतेहाबाद के जाखल के रहने वाले थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भाई शादी में शामिल होने आए थे
जानकारी के मुताबिक हिमांशु और विशाल दोनों चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शादी के बाद दोनों सुबह अपने घर फतेहाबाद के लिए घर लौट रहे थे। पर सुबह करीब 5 बजे उनकी कार हादसे का शिकार हो जाती है। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो जाती है।
मातम में बदली शादी की खुशियां
वहीं जैसे ही परिवार को इस घटना का पता चला तो शादी के हंसी वाले माहौल में मातम पसर गया। परिवार शव को लेने के लिए पातड़ा पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को स्वास्थ्य केंद्र में रखा दिया है और पोस्टमार्टम के बाद ही परिवार को शव सौंपा जाएगा।