ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम ट्रेड फाइनल हो चुकी है। डील फाइनल होने के बाद अमेरिकी ट्रेड ऑफिस ने एक इंडियन मैप शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस मैप में अमेरिका ने Pok और अस्काई चिन को भारत का हिस्सा बताया है।
क्यों चर्चा में आया यह मैप
दरअसल अमेरिका पहले PoK और अस्काई चिन(चीन के कब्जे वाला इलाका) को भारत के नक्शे से अलग दिखाता था। इंटरनेशनल मंचों और वेस्टर्न देशों के सरकारी मैप्स में भी इन नक्शों को डॉटेड लाइंस के साथ दिखाया जाता था। पर पहली बार अमेरिका ने इन दोनों जगहो को भारत का हिस्सा बताया है।
अमेरिका ने जानबूझकर किया या अनजाने में
अब सोशल मीडिया में चर्चा तेजी से छिड़ पड़ी है कि अमेरिका ने जानबूझकर ऐसा किया है या फिर अनजाने में उसने भारत की पूरी सीमाओं को मान्यता दी है। क्योंकि भारत हमेशा से ही PoK और अस्काई चिन को अपना अभिन्न अंग बताता रहा है।



