Chandigarh के सेक्टर-33 इलाके में एक डिलीवरी बॉय का नशे में धुत वीडियो सामने आया है। युवक की हालत ऐसी थी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और करीब ढाई घंटे तक सड़क किनारे खड़ा रहा। उसके मुंह में बीड़ी थी, लेकिन वह उसे जला भी नहीं पा रहा था।
पुलिस ने हिरासत में लेकर चेतावनी देकर छोड़ा
यह 23 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। युवक के पास Blinkit का बैग भी देखा गया, जिससे उसकी पहचान डिलीवरी बॉय के रूप में हुई।जब आसपास के लोगों ने उसकी हालत देखी तो पुलिस को सूचना दी। Chandigarh Police मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। पूछताछ के बाद उसका नाम-पता दर्ज किया गया और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, क्योंकि उसने किसी के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया था।
शुरुआत में कुछ लोगों ने इस वीडियो को पंजाब का बताकर शेयर किया, लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह मामला Chandigarh का ही है।इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग नशे की समस्या को लेकर चिंता जता रहे हैं और कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।