ख़बरिस्तान नेटवर्क : रैपर हनी सिंह एक बार फिर से विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल हनी सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद शर्मा ने डीजीपी को शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने हनी सिंह के नए गाने नागिन को अश्लील बताते हुए केस दर्ज करने की मांग की है और यूट्यूब से भी हटाने के लिए कहा है।
गाने में नग्नता और भद्दा डांस
शिकायत में अरविंद शर्मा ने कहा कि उक्त गाने में नग्नता के भद्दे डांस और आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, जो पंजाबी संस्कृति के बिल्कुल खिलाफ हैं। मनोरंजन के नाम पर पंजाबी संगीत और पहचान को बदनाम किया जा रहा है। पंजाब की संस्कृति सम्मान मर्यादा और महिलाओं के प्रति आदर के लिए जानी जाती है, लेकिन इस तरह के गाने समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।
बच्चों पर पड़ सकता है गलत प्रभाव
अरविंद शर्मा ने चिंता जताते हुए कहा कि यह गाना यूट्यूब पर बिना किसी प्रभावी आयु प्रतिबंध के उपलब्ध है, जिससे बच्चों और किशोरों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए हनी सिंह और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।