ख़बरिस्तान नेटवर्क : बिहार के नालंदा के मघड़ा में माता शीतलाष्टमी मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मृतकों में सभी महिलाएं ही शामिल हैं।
वहीं हादसे में 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। भगदड़ के बाद मंदिर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है।
घायलों को अस्पताल में करवाया भर्ती
घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है। चैत्र महीने का आज आखिरी मंगलवार है। इसके लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में जुटी थी। प्रशासन ने हादसे के बाद मंदिर और मेला को बंद करवा दिया है।