गुड मॉर्निंग जी।
Mariton Hotel विवाद : डॉ मरवाहा ने लगाए गंभीर आरोप
जालंधर के मशहूर मैरिटन होटल में पार्टनरों के बीच हुई हिंसक झड़प का मामला अब और गरमा गया है। पूरा पढ़ें
AAP MLA पप्पी पराशर की पुलिस ने बढ़ाई सिक्योरिटी
लुधियाना से आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर उर्फ पप्पी पराशर ने अपनी सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करते हुए बुलेट प्रूफ कार ली है। पूरा पढ़ें
एक्टर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को मिली धमकी
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी को एक बार फिर से धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक यह धमकी बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गैरी बॉक्सर ने भेजी है। पूरा पढ़ें
पंजाब में भी IPL की तरह खेली जाएगी क्रिकेट लीग
पंजाब में आईपीएल की तरह ही पंजाब में क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। पूरा पढ़ें
T20 World Cup में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया है। पूरा पढ़ें
सिंगर ज्योति नूरां मामले में नया खुलासा
जालंधर में पंजाब की मशहूर सूफी सिंगर ज्योति नूरां के घर के बाहर कथित फायरिंग मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जहां एडीसीपी आकर्षि ने प्रेस वार्ता में कहा था पूरा पढ़ें
सरबजीत कौर की नई वीडियो आई सामने
पंजाब से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर की रिहाई के बाद एक नई वीडियो सामने आई है। इसमें वह बेहद खुश दिखाई दे रही है और वीडियो में उसने पाकिस्तान में रहने की इच्छा भी जताई है। पूरा पढ़ें
लक्की ओबरॉय मर्डर केस में दलबीरा के बड़े खुलासे
जालंधर में लक्की ओबरॉय मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में दलबीर दलबीरा नाम के शख्स सामने आया है। अब उसने इंटरव्यू के दौरान लक्की मर्डर केस पूरा पढ़ें
फतेहगढ़ साहिब की तहसीलदार को किया सस्पेंड
पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ साहिब जिले की खमाणो तहसील में तैनात तहसीलदार रमणदीप कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरा पढ़ें
होशियारपुर में पेंट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
होशियारपुर के चिंतपूर्णी रोड स्थित एक बरोजा और पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
14 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और गांदा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:26 − 13:44 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे।
आज का राशिफल
मेष राशि- आज आप पूरे जोश में नजर आएंगे। लंबे समय से जो काम टल रहे थे, उन्हें पूरा करने का अच्छा मौका है। ऑफिस में आपकी मेहनत और ईमानदारी की तारीफ हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सीनियर या बॉस कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन दिखावे या जल्दबाजी में खर्च करने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा और शाम तक मन हल्का और खुश रहेगा।
वृषभ राशि- आपके लिए दिन स्थिर और सुकून भरा रहेगा। काम धीरे-धीरे लेकिन सही दिशा में आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सम्मान मिलेगा और सहयोगी साथ देंगे। व्यापारियों को छोटी-छोटी डील से भी अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और बचत का मौका मिलेगा। घर-परिवार के साथ समय बिताने का मन करेगा, जिससे रिश्ते और बेहतर होंगे। सेहत सामान्य रहेगी, बस आलस से बचें।
मिथुन राशि- आज किस्मत आपका साथ दे सकती है। अगर आप किसी नए काम या योजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। पढ़ाई, इंटरव्यू या नई स्किल सीखने वालों को सफलता मिल सकती है। छोटी यात्रा या किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। आय के नए मौके बन सकते हैं। दोस्तों और भाई-बहनों का साथ मिलेगा। मन में उत्साह रहेगा और दिन सकारात्मक बीतेगा।
कर्क राशि- आज थोड़ा सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। अचानक खर्च या किसी काम में रुकावट आ सकती है, इसलिए धैर्य रखें। ऑफिस में किसी की बात का गलत मतलब न निकालें और विवाद से दूर रहें। पैसों के मामलों में सावधानी रखें और उधार देने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें, आराम भी जरूरी है।
सिंह राशि- आज रिश्ते और साझेदारी आपके लिए खास रहेंगे। नौकरी या बिजनेस में किसी के साथ मिलकर काम करेंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। क्लाइंट या पार्टनर का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा और बातचीत से समस्याएं सुलझेंगी। आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा। बस गुस्से और अहंकार से बचना जरूरी है, तभी काम आसानी से बनेंगे।
कन्या राशि- आज आपका ध्यान पैसों और बचत पर रहेगा। आय स्थिर रहेगी और धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस में आपकी समझदारी और अनुभव की सराहना होगी। परिवार में शांति बनी रहेगी और आप जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। खर्च सोच-समझकर करें। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि- आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारी का रहेगा। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन आपकी लगन अच्छे नतीजे देगी। ऑफिस में आपका काम समय पर पूरा होगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे। विरोधी भी शांत रहेंगे। धीरे-धीरे धन लाभ के संकेत हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी, बस खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखें। निजी जीवन में सादगी और शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि- आज आप खुद को पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी और मजबूत महसूस करेंगे। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। करियर में नए मौके या प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। अगर कुछ नया शुरू करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। समाज में सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा।
धनु राशि- आज आपका मन खुश और रचनात्मक रहेगा। कला, लेखन, डिजाइन या पढ़ाई से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और साथी के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन जोखिम भरे फैसले न लें। दिन हल्का और सकारात्मक रहेगा।
मकर राशि- घर और परिवार से जुड़े कामों में आपका समय ज्यादा जाएगा। किसी घरेलू जिम्मेदारी को निभाना पड़ सकता है। करियर थोड़ा धीमा लगेगा, लेकिन चिंता की बात नहीं है, सब धीरे-धीरे ठीक होगा। संपत्ति या घर से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है। मन थोड़ा भावुक रह सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। आराम और शांति आपके लिए जरूरी है।
कुंभ राशि- आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों बढ़े रहेंगे। बातचीत और संपर्क से आपको फायदा मिलेगा। मार्केटिंग, सेल्स या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। छोटी यात्रा लाभकारी हो सकती है। धन की स्थिति बेहतर होगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात मन खुश कर देगी। दिन एक्टिव और फायदेमंद रहेगा।
मीन राशि- आज का दिन थोड़ा शांत और सुकून भरा रहेगा। ज्यादा भागदौड़ करने की बजाय आराम से काम करना बेहतर रहेगा। मन अकेले में सोचने या भविष्य की योजना बनाने का करेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। परिवार या करीबी लोगों से बातचीत करने से अच्छा लगेगा। सेहत के लिए पर्याप्त नींद और आराम जरूरी है।