View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 20 दिसंबर को दिन का तापमान 19 दिसंबर के मुकाबले 2.6 डिग्री कम रहा और आज भी इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है। रात से ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है।

कोहरे का सीधा असर सड़क और हवाई यातायात पर पड़ रहा है। वही मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन दिन के तापमान में लगातार गिरावट देखी जाएगी। फाजिल्का में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा, जबकि रोपड़ में दिन का सबसे कम अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वही आज मौसम विभाग की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि 22 दिसंबर को इन्हीं जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कोई अन्य चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके साथ ही 23 से 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ठंडे और खुश्क मौसम से बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज

खुश्क और ठंडे मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। अस्पतालों और क्लीनिकों में सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और सांस से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार हवा में नमी की कमी के कारण नाक, गला और त्वचा जल्दी प्रभावित हो रही है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, गर्म कपड़े पहनने, धूल-धुएं से बचने और जरूरत पड़ने पर मास्क के उपयोग की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

शनिवार को 12 फ्लाइट रद्द हुई

वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से शनिवार को 12 फ्लाइट रद्द हुई। इसमें पांच आने वाली और 7 जाने वाली फ्लाइट शामिल थी। इन दौरान मुंबई, दिल्ली जाने वाली तीन फ्लाइट्स, लखनऊ हैदराबाद और लेह जाने वाली इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट्स रद्द हुई। इसी तरह दिल्ली से आने वाली 3 फ्लाइट, पुणे और लेह से आने वाली फ्लाइट कैंसिल हुई।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा देखने

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल प्रदेश के ऊना में जनशताब्दी एक्सप्रैस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली में SSP ऑफिस के बाहर हुए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूपी के गाजियाबाद में 3 सगी बहनों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर के दीनानगर में बच्चों से भरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर DD Transport ट्रक चालकत

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सुबह-सुबह पुलिस ने फिरौती मांगने

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क