View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 20 दिसंबर को दिन का तापमान 19 दिसंबर के मुकाबले 2.6 डिग्री कम रहा और आज भी इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है। रात से ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है।

कोहरे का सीधा असर सड़क और हवाई यातायात पर पड़ रहा है। वही मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन दिन के तापमान में लगातार गिरावट देखी जाएगी। फाजिल्का में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा, जबकि रोपड़ में दिन का सबसे कम अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वही आज मौसम विभाग की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि 22 दिसंबर को इन्हीं जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कोई अन्य चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके साथ ही 23 से 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ठंडे और खुश्क मौसम से बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज

खुश्क और ठंडे मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। अस्पतालों और क्लीनिकों में सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और सांस से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार हवा में नमी की कमी के कारण नाक, गला और त्वचा जल्दी प्रभावित हो रही है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, गर्म कपड़े पहनने, धूल-धुएं से बचने और जरूरत पड़ने पर मास्क के उपयोग की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

शनिवार को 12 फ्लाइट रद्द हुई

वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से शनिवार को 12 फ्लाइट रद्द हुई। इसमें पांच आने वाली और 7 जाने वाली फ्लाइट शामिल थी। इन दौरान मुंबई, दिल्ली जाने वाली तीन फ्लाइट्स, लखनऊ हैदराबाद और लेह जाने वाली इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट्स रद्द हुई। इसी तरह दिल्ली से आने वाली 3 फ्लाइट, पुणे और लेह से आने वाली फ्लाइट कैंसिल हुई।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और पार्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वियतनाम के फुक्वोक द्वीप पर भारतीय सैलानियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल के कन्नूर से एक बेहद दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में बाबा का भेष बनाकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के

|

|

|

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में रात करीब साढ़े 8 बजे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क