ख़बरिस्तान नेटवर्क : नशे में धुत एक पुलिस कर्मचारी की वजह से एक लड़की की मौत हो गई। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है। वह अंबाला कैंट से ई-रिक्शा से घर जा रही थी। इसी दौरान एक नशे में धुत पुलिसकर्मी ने कार से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और लड़की नीचे गिर गई। जिसके बाद कार ने लड़की को कुचल दिया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल में पहुंचे। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मामला गर्माता देख अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ट्रॉमा सेंटर का दरवाजा बंद करवाया गया।
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
ई-रिक्शा चालक ने बताया कि कार चालक पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत्त था। घायल लड़की को जब हॉस्पिटल लाए तो सांसे चल रही थी लेकिन यहां पर आके पता चला कि लड़की की मौत हो चुकी है। नशे में पुलिसकर्मी को भी ई-रिक्शा में हॉस्पिटल लेकर आए हैं उसने इतनी शराब पी रखी है कि चल भी नहीं सकता।
दिल्ली से घर आ रही थी मृतक
मृतक लड़की के भाई मयंक ने बताया कि उसकी बहन दिल्ली से घर आ रही थी। वह गुड़गांव में जॉब करती थी। कैंट बस स्टैंड से अंबाला शहर के लिए ऑटो लिया। इस दौरान कार ने टक्कर मार दी। कार चालक पुलिसकर्मी शराब ने शराब पी हुई थी। वहीं डॉक्टर ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे लड़की की डेड बॉडी लाई गई है, जिसे मोर्चरी में शिफ्ट करवा दी गई है।