ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मॉडल टाउन में सुबह-सुबह फाजिल्का पुलिस ने एक घर में रेड की। जिसके बाद पुलिस ने नामी स्कूल के मालिक को हिरासत में अपने साथ लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि स्कूल मालिक के खिलाफ जलालाबाद में केस दर्ज है।
सुबह 5 बजे पहुंची रेड करने
जानकारी के मुताबिक पुलिस सुबह-सुबह करीब 5 बजे स्कूल मालिक के घर रेड करने पहुंची। पुलिस ने स्कूल को मालिक को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। हालांकि इस घटना की पूरी जानकारी फाजिल्का पुलिस ने जालंधर पुलिस को दे दी थी।
हालांकि ठगी का पूरा मामला क्या है और कितनी रकम का विवाद है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।