ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को बीती रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें घुटनों की समस्या की दिक्कत थी, जिस कारण उन्हें फोर्टिस के अस्पातल में भर्ती करवाया गया है। जैसे ही इसका पता चला तो हरियाणा के भाजपा नेता अनिल विज उनसे मिलन पहुंचे।
घुटने की होगी सर्जरी, अस्पताल ने की पुष्टि
फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को घटने की सर्जरी की जरूरत है। उनके सभी आवश्यक टेस्ट किए, जिनमें ब्लड प्रेशर, हार्ट और अन्य जांचें शामिल थीं। रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद अब उनकी घुटने की सर्जरी की जाएगी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और सर्जरी की तैयारी पूरी कर ली गई है।
कैप्टन ने राजनीति से दूरी बनाई हुई है
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह लंबे समय तक राजनीति से दूर चल रहे थे, क्योंकि उन्होंने अपना ऑपरेशन करवाया हुआ था। अक्टूबर 2025 में वह फरीदकोट और अन्य जगहों पर भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल हुए, जहां उन्होंने कहा कि वे अब “फिट और एक्टिव” हैं और 2027 के चुनावों के लिए तैयार हैं।