ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व जनरल सेक्रेटरी सरदार बीर सिंह का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे, पर आज उनका निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मॉडल टाउन श्मशान घाट में सुबह 11 बजे किया जाएगा।
कई अहम पदों पर निभा चुके हैं सेवाएं
सरदार बीर सिंह ने अपने जीवन में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं निभा चुके थे। वह दोआबा रोडवेज के चेयरमैन, दोआबा स्कूल चेयरमैन, ज्ञानी फार्म पंजाब के एमडी, ज्ञानी फार्म मध्य प्रदेश के एमडी, पूर्व जनरल सेक्रेटरी SGPC, पूर्व प्रधान धर्म प्रचार कमेटी और कॉपरेटिव कोल्डस्टोर के चेयरमैन रह चुके थे।