ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल में गाड़ियों पर बढ़ाई गई एंट्री फीस को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस मामले को लेकर भाजपा के नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं इस मामले पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान से बातचीत करेंगे।
पंजाब में इस फैसले के विरोध हो रहा है
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत उठाया। एंट्री टैक्स की नई दरें आज आधी रात से लागू हो रही हैं। इसके चलते कल से बॉर्डर एरिया में हालात बिगड़ सकते हैं। पंजाब में इस फैसले के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। वहां के लोगों ने चेतावनी दी है कि कल से हिमाचल के वाहनों को पंजाब में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इससे बॉर्डर एरिया में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
सरकार टैक्स पर कर रही है विचार- सीएम सुक्खू
इस पर सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार के पास बॉर्डर एरिया में किसी भी तरह के तनाव या फिर विरोध की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ बड़ी गाड़ियों पर ही एंट्री टैक्स लगाया है। सरकार टैक्स के रैशनलाइजेशन के ऊपर भी विचार कर रही है। पहले ही टोल दरें कम करने के निर्देश दे रखे हैं।
100 से 280 रुपए तक बढ़ाया है एंट्री टैक्स
बता दें कि राज्य सरकार ने एंट्री टैक्स की दर्रों में 100 से 280 रुपए तक का इजाफा किया है। इससे पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा के लोग खासकर टैक्सी ऑपरेटर भड़क उठे है। एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब सरकार ने भी हिमाचल की गाड़ियों पर भी टैक्स लगाने के संकेत दिए है।