ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के संतोखपुरा में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान करण के रूप में हुई है। वहीं मृतक की बहन ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
गर्लफ्रैंड के परिजन पैसों के लिए कर रहे थे परेशान
मृतक की बहन भावना ने कहा कि उसका भाई एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। करण ने अपनी गर्लफ्रैंड से 60 हजार रुपए उधार लिए थे। उसे लगभग सारे पैसे लौटा दिए थे, बस सिर्फ 20 हजार रुपए ही रह गए थे। जिसे वह कुछ दिन में ही लौटाने वाला था। पर उसके परिजनों ने इतना परेशान कर दिया कि भाई ने अपनी जान दे दी।
पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप
परिवार ने इस मामले में गर्लफ्रैंड के परिजन के खिलाफ शिकायत दी। पर परिवार का कहना है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजवा दिया है।
पुलिस ने 3 के खिलाफ दर्ज किया केस
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि करण ने 27 तारीख को 17 हजार और 30 तारीख को 18 हजार रुपए लौटा दिए थे और अब 20 हजार रुपए देने बाकी थे, लेकिन लड़के ने सुसाइड करके जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मामले में पुलिस ने श्वेता, भाई गगन और मां मीनू पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।