ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में आज यानी 25 मार्च को श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित यह यात्रा श्रद्धा और उल्लास का केंद्र रहेगी। अगर आप आज शहर में कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रैफिक रूट और समय का ध्यान जरूर रखें।
शोभायात्रा दोपहर 12 बजे श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होगी और शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए देर शाम वापस मंदिर में ही संपन्न होगी।
प्रस्थान: श्री देवी तालाब मंदिर (दोपहर 12:00 बजे)
पहला पड़ाव: अड्डा होशियारपुर चौक (श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत और लंगर)
मुख्य मार्ग: लव कुश चौक (मिलाप चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक)
वापसी मार्ग: बस्ती अड्डा चौक और पटेल चौक होते हुए यात्रा वापस देवी तालाब मंदिर मार्ग पर जाएगी।
इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद
फाटक टांडा और अड्डा होशियारपुर चौक
पंजपीर चौक और भगत सिंह चौक
फगवाड़ा मार्केट और लवकुश चौक
श्री राम चौक और भगवान वाल्मीकि चौक
बस्ती अड्डा चौक, पटेल चौक और माई हीरां गेट