ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में कांग्रेस नेता परमिंदर तिवारी मर्डर केस में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसमें से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। FIR में खोखरां के जय सिंह, उसके बेटे रवि कुमार, दूसरे बेटे अमरीश व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति सुनील को गिरफ्तार कर दिया है। वहीं जय सिंह के तीसरा बेटा व मुख्य आरोपी अजय कुमार पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
परिवार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़ा
वहीं परमिंदर तिवारी का परिवार मुख्य आरोपी अजय कुमार की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है। परिजनों ने साफ कर दिया कि जब तक पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार नहीं किया तब तक वो पोस्टमार्टम व संस्कार नहीं करवाएंगे। शनि शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा अपनी बिल्डिंग के बाहर बैठे थे जहां पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।