ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर हुए बम ब्लास्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में जिस हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया है वो पाकिस्तान में बनाया जाता है। वहीं अब तक इस हमले की 2 वीडियो भी सामने आ चुकी हैं।
जानें कितना घातक होता है ग्रेनेड
हमले में इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड 5 से 10 मीटर के बीच में काफी घातक माना जाता है। वहीं इसके टुकड़े 20 से 25 मीटर तक फैल सकते हैं। जिससे यह आस-पास के लोगों को बुरी तरह से घायल कर सकता है।
घटना की 2 वीडियो आई सामने
वहीं इस हमले की 2 वीडियो सामने आई है। पहली वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा ऑफिस के पास एक दूसरे ऑफिस के बाहर 2 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के बाद दोनों संदिग्झ सड़क की दूसरी तरफ भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
1 अप्रैल को हुआ था हमला
बुधवार शाम को पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ था। इससे मौके पर खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवार पर छर्रों के निशान बन गए। घटना के 2 वीडियो वायरल हुए, जिसमें से एक में व्यक्ति ग्रेनेड बम फेंकता दिखा। जबकि, दूसरे वीडियो में बाइक पर जाते दो लोग दिखे, जिन्हें हमलवार बताया गया।