View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

गुड मॉर्निंग जी।
आज है पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल का जन्मदिन


जालंधर में पंजाब डे पर भिड़ेंगी भारत-पाक टीमें
जालंधर के खेल इतिहास में पहली बार हॉकी एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी का मौका मिलने जा रहा है। पूरा पढ़ें

पंजाब में गैस संकट खत्म करने की तैयारी
पंजाब सरकार ने उद्योगों को गैस की किल्लत से बचाने के लिए बड़े स्तर पर गैस पाइपलाइन नेटवर्क विस्तार की योजना तेज कर दी है। पूरा पढ़ें

अफगानिस्तान में प्राकृतिक आपदा का कहर
अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटे में भूस्खलन और तेज बारिश के कारण 17 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इस प्राकृतिक आपदा में 26 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। पूरा पढ़ें

जालंधर में पारित हुआ 569.40 करोड़ रुपये का बजट
जालंधर नगर निगम की हाउस मीटिंग में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। पूरा पढ़ें

पेट्रोल-डीजल के बाद अब दूध भी होगा महंगा
इसी बीच जालंधर के आम नागरिकों के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। अब रसोई के बजट पर दूध की कीमतों का बोझ भी बढ़ने वाला है। पूरा पढ़ें

पंजाब में मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
पंजाब में स्कूल-कॉलेज और सरकारी कर्मचारियों की एक बार फिर से मौज लगने वाली है। पूरा पढ़ें

गाने लीक होने से परेशान Mankirt Aulakh
पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने अपने गानों के लगातार लीक होने पर नाराजगी जताई है। सिद्धू मूसेवाला के बाद अब मनकीरत ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस समस्या को उठाया। पूरा पढ़ें

अमृतसर में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोलियां मारकर ह’त्या
अमृतसर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 35 साल के सोहणा सिंह के रूप में हुई है पूरा पढ़ें

Yo Yo Honey Singh फिर विवादों में घिरे’
रैपर यो-यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक लाइव शो के दौरान वह एंट्री करते हैं और उस दौरान उनके हाथ में एक ड्रिंक होती है। पूरा पढ़ें

पंजाब-चंडीगढ़ में तेज हवाएं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते पंजाब और चंडीगढ़ का मौसम अचानक बदल गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है पूरा पढ़ें


आज का पंचांग
31 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। 31 मार्च को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा मंगलवार को महावीर जयंती भी है।

आज का राशिफल
मेष राशि-
आज दिन भागदौड़ वाला रहेगा। सुबह से ही काम की रफ्तार तेज रहेगी। एक काम खत्म नहीं होगा, दूसरा सामने आ जाएगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शुरुआत में थोड़ा दबाव लगेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। सीनियर्स आपकी मेहनत नोटिस करेंगे। पैसों के मामले में थोड़ा ध्यान रखें। अचानक खर्च आ सकता है। बेवजह खर्च करने से बचें। घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। बेहतर है शांत रहें। शाम के समय थोड़ा सुकून मिलेगा। थकान ज्यादा महसूस होगी, इसलिए आराम जरूरी है।

वृषभ राशि- आज चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी। जल्दबाजी करेंगे तो काम बिगड़ सकता है। पुराने काम से फायदा मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में अपना काम समय पर करें। दूसरों की बातों में ज्यादा दखल न दें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मां या किसी बड़े से हल्की नोकझोंक हो सकती है। बात को बढ़ाने से बचें। पैसों को लेकर बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। आज धैर्य ही आपका सबसे बड़ा सहारा रहेगा।

मिथुन राशि- आज दिन आपके पक्ष में रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा। ये आगे काम आ सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी। कोई छोटी अच्छी खबर मिल सकती है। मन हल्का रहेगा। दोस्तों से बात होगी या मिलने का प्लान बन सकता है। काम के बीच-बीच में राहत के पल मिलेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बस ज्यादा खर्च से बचें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन भागदौड़ कम रखें।

कर्क राशि- आज मन थोड़ा उलझा रह सकता है। एक साथ कई बातें दिमाग में चलेंगी। काम का दबाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक होगा। घर के मामलों में ध्यान देना पड़ेगा। परिवार को समय दें। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला आज न लें। दिन के दूसरे हिस्से में स्थिति बेहतर लगेगी। शाम तक मन हल्का हो जाएगा। नींद पूरी करना जरूरी है।

सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। जो काम अटका था, उसमें हलचल दिखेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। लोग आपकी बात ध्यान से सुनेंगे। आपका असर आसपास के लोगों पर दिखेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है। जरूरी चीजों पर ही पैसा लगाएं। रिश्तों में सब ठीक रहेगा। दिन कुल मिलाकर पॉजिटिव रहेगा।

कन्या राशि- आज काम ज्यादा रहेगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। थकान महसूस होगी, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपके काम की सराहना हो सकती है। पैसों को लेकर सतर्क रहें। बेवजह खर्च से बचें। दिन के अंत में राहत मिलेगी।

तुला राशि- आज प्लानिंग के साथ काम करना जरूरी है। जल्दबाजी करेंगे तो नुकसान हो सकता है। ऑफिस में थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। आपके आइडिया काम आ सकते हैं, बस उन्हें सही तरीके से रखें। पैसों को लेकर सावधानी रखें। उधार देने या लेने से बचें। खान-पान पर ध्यान दें। दिन के अंत में राहत महसूस होगी।

वृश्चिक राशि- आज दिन अच्छा रहेगा। नई प्लानिंग पर काम शुरू कर सकते हैं। आपके आइडिया लोगों को पसंद आएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मन खुश रहेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन मैनेज हो जाएगा। दिन पॉजिटिव रहेगा।

धनु राशि- आज दिन संतुलित रहेगा। काम और घर दोनों ठीक से चलेंगे। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। कोई नया मौका मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। मन शांत रहेगा और आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे।

मकर राशि- आज थोड़ा संभलकर चलना होगा। छोटी बात भी विवाद में बदल सकती है। बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। काम में ध्यान बनाए रखें। फोकस टूट सकता है। पैसों को लेकर कोई रिस्क न लें। दिन के दूसरे हिस्से में हालात सामान्य हो जाएंगे। खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

कुंभ राशि- आज दिन अच्छा रहेगा। काम में प्रगति दिखेगी। नए मौके सामने आ सकते हैं। उन्हें पहचानना जरूरी है। आत्मविश्वास बना रहेगा। आप मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। दिन आपके पक्ष में रहेगा।

मीन राशि- आज थोड़ा कंफ्यूजन रह सकता है। कोई फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। काम में धैर्य रखना जरूरी है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। दिन के अंत में चीजें साफ होने लगेंगी। अकेले समय बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में पंजाब डे पर भिड़ेंगी भारत-पाक टीमेंजालंधर के खेल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध

|

|

|

पंजाब सरकार ने उद्योगों को गैस की किल्लत से बचाने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटे में भूस्खलन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर नगर निगम की हाउस मीटिंग में

|

|

|

पंजाब में मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज पंजाब में स्कूल-कॉलेज

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में स्कूल-कॉलेज और सरकारी कर्मचारियों की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की सरेआम

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क