ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना से आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर उर्फ पप्पी पराशर ने अपनी सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करते हुए बुलेट प्रूफ कार ली है। इसके साथ ही प्रशासन ने उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी है। बिना जांच किए किसी भी व्यक्ति को उनके पास नहीं जाने दिया जा रहा है।
प्रशासन ने अलर्ट रहने के लिए कहा
विधायक पप्पी पराशर ने कहा कि प्रशासन की तरफ से उन्हें अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसी वजह से सिक्योरिटी भी बढ़ाई गई है। हर समय आपने सिक्योरिटी के अंदर रहना है और चुस्त होकर रहना है। इस मामले में जो भी चीजें होंगी उसे बाकी प्रशासन ही अच्छे से बता पाएगा।
थ्रेट वाली कोई बात नहीं है, हम डरने वाले नहीं
पप्पी पराशर ने आगे कहा कि बाकी थ्रेट वाली कोई खास बात नहीं है। गुरुओं की धरती है। हम डरने वाले नहीं है। मेरे भाइयों ने देश के लिए बलिदान दिया है जब काली अंधेरी चलती थी। मैं सिर्फ भगवान से डरता हूं और किसी से नहीं डरता। मैंने किसी तरह की शिकायत पुलिस को नहीं दी। पुलिस ने खुद मुझे सिक्योरिटी दी है। मुझे कहा गया है कि ज्यादा भीड़ वाली जगह पर नहीं जाना है। जिस जगह भी जाना है, वहां के SHO को बता कर जाना है।