ख़बरिस्तान नेटवर्क : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी को एक बार फिर से धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक यह धमकी बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गैरी बॉक्सर ने भेजी है। धमकी में उसने दोनों कलाकारों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।
गंभीर अंजाम भुगतने की दी चेतावनी
धमकी देने वाले ने कहा कि रणवीर सिंह का नाम लेते हुए कहा कि उसने ही रोहित शेट्टी को पुलिस में शिकायत की सलाह दी थी। धमकी में उसने कलाकारों के मैनेजरों और परिवार की गतिविधियों की जानकारी होने का दावा करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।
एक-एक मैनेजर को बनाएंगे निशाना
धमकी देने वाले ने कहा कि अब हम तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है सब पता है। एक-एक मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे, वरना संभल जाओ।