ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को अप्रैल के महीने से बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। अब लगभग राज्य के सभी टोल प्लाजा पर कम से कम 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आज रात से लागू हो जाएंगी।
लाडोवाल प्लाजा पर अब नई दरें इस प्रकार होंगी
कार के सिंगल साइड के लिए अब ₹220 के बजाय ₹225 देने होंगे।
वहीं आने-जाने के लिए ₹335 की जगह ₹340 चुकाने होंगे।
LCV/LGV/मिनी बस के सिंगल यात्रा के लिए अब ₹365 (पहले ₹360)।
वहीं आने-जाने के लिए ₹550 (पहले ₹545) लगेंगे।
मंथली पास 340 के जगह 350 मासिक पास में भी ₹10 की मामूली बढ़ोतरी की गई है।
सालाना पास पर ₹75 का बोझ
इस कारण बढ़ाई गई दरें
टोल टैक्स की दरों का निर्धारण होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर किया जाता है। सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर, अंडरपास और दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर यह शुल्क तय होता है। इस बार एनुअल रिवीज़न प्रोसेस के तहत करीब 2.5% से 10% तक का संशोधन किया गया है।