गुड मॉर्निंग जी।
वृंदावन में पंजाब के पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना में डूबा
वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया। पूरा पढ़ें
जालंधर में तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर
जालंधर में चौगिट्टी चौक के पास दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। पूरा पढ़ें
जालंधर में गैस एजेंसी को चोर ने बनाया निशाना
जालंधर के पॉश इलाके जीटीबी नगर में एक गैस एजेंसी में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर गैस एजेंसी के ऑफिस से कैश और एक आईफोन लेकर फरार हो गया। पूरा पढ़ें
कांगड़ा में पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। पूरा पढ़ें
पूर्व DIG हरचरण सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं!
पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने हरचरण सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरा पढ़ें
DC वरजीत वालिया ने संभाला जालंधर का चार्ज
जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज अपना पद संभाल लिया है। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से समानित किया गया। पूरा पढ़ें
₹10,000 से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड
देश में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए Reserve Bank of India (RBI) ने बड़ा प्रस्ताव दिया है। इसके तहत ₹10,000 से ज्यादा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर 1 घंटे की देरी हो सकती है। पूरा पढ़ें
नेशनल हाईवे पर आपस में टकराई 2 गाड़ियां
छत्तीसगढ़ के कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर 2 कारों की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसा इतना भीषण था पूरा पढ़ें
UAE से पंजाब लाया गया मास्टरमाइंड अमृतपाल मेहरों
लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस के मुख्य आरोपी अमृतपाल पूरा पढ़ें
कनाडा में पानी मिला पेट्रोल भरते ही बंद हुईं 18 गाड़ियां
कनाडा के ओंटारियो के एलमवेल इलाके में एक पेट्रोल पंप पर बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पेट्रोल में 50% से ज्यादा पानी मिलने से करीब 18 ग्राहकों की गाड़ियां खराब हो गईं। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
पंचांग के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 के दिन का आरंभ वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि से हो रहा है, जो कि सुबह 12:37 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद दिनभर दशमी तिथि रहने वाली है। साथ ही कल शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार के दिन का व्रत रखा जाएगा, जिनकी कृपा से जीवन की तमाम परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।
आज का राशिफल
मेष
11 अप्रैल के दिन कारोबार में तरक्की के योग हैं। मन में शांति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे लेकिन आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए वॉक पर जाएं।
वृषभ
11 अप्रैल के दिन कुछ लोगों के चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिडेपन का भाव आ सकता है। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन
11 अप्रैल के दिन माता के सहयोग से धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके लिए ऑयली फूड्स से दूरी बनाना बेहतर रहेगा।
कर्क
11 अप्रैल के दिन हाइड्रेटेड रहें। मन में शांति रहेगी। शिक्षा से जुड़े कामों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
सिंह
11 अप्रैल के दिन धैर्य बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
तुला
11 अप्रैल के दिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। विवादों से दूर रहें। आज खुद को स्ट्रेस से दूर रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव जाग सकते हैं। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु
11 अप्रैल के दिन कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। अपने एमोशन्स को काबू में रखें। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। फालतू के खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी अभी बनी रहेगी।
मकर
11 अप्रैल के दिन वाणी में मधुरता बनी रहेगी। घर-परिवार की सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन एवं वस्त्रों के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा।
कुम्भ
11 अप्रैल के दिन लग्जरी में बेफिजूल खर्च न करें। आज क्रोध से दूर रहें। व्यापारियों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। इंकम में वृद्धि होगी। हेल्थ पर फोकस करें।
कन्या
11 अप्रैल के दिन नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। तनाव से दूर रहें। भाइयों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।
वृश्चिक
11 अप्रैल के दिन आज आपका कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर रहेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यभार बढ़ सकता है। गुस्सा करना आज ठीक नहीं है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें, परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।
मीन
11 अप्रैल के दिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा। आय में सुधार होगा। लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं।