ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर में गढ़शंकर के गांव बकापुर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बिजली गिरने से 17 साल के नौजवान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान तरुणदीप के रूप में हुई है जो रसूलपुर का निवासी है। इस दौरान 2 युवक भी गंभीर रूप से घायल हो जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मैच के दौरान बिजली की चपेट में आए 3 युवक
गांव के सरपंच ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच यह घटना हुी है। 11 लड़के क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए पास के गांव में गए हुए थे। इस दौरान अचानक मौसम खराब होने की वजह से बिजली गिरी। जिस कारण तरुणदीप और ओंकार सिंह और अंशप्रीत इसकी चपेट में आ गए।
ईलाज के दौरान तरुण का निधन
घटना के बाद तीनों युवकों को नवांशहर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाद के दौरान तरुणदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि ओंकार सिंह और अंशप्रीत का ईलाज चल रहा है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
तरुण के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
इस समय तरुण के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। मां जोकि सरपंच की सदस्य हैं उनका भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पिता का कहना है कि घर से कहकर निकला था जा रहा हूं क्रिकेट खेलने। मेरा हीरा पुत्र चला गया, अब इस दुनिया में कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा।