ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सुंदर नगर से सोमवार शाम एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। इनमें 12 व 13 साल की दो सगी बहनें और 16 साल की एक उनकी सहेली थी। दोनों बहनें चौथी व पांचवीं में पढ़ाई करती हैं।
एसीपी नार्थ अशोक मीणा ने बताया उनकी टीम सूचना मिली थी कि सुंदर नगर में एक ही क्वार्टर में रहने वाले तीन नाबालिग लड़कियां घर से लापता हो गई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो जांच के दौरान लड़कियों के माता-पिता ने बताया कि वह सोमवार सुबह घर से काम पर गए थे और वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर वापस लौटे तो बच्चियां घर पर नहीं थी। उनकी टीम ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो तीनों एक डेढ़ बजे घर से कहीं जाती हुई नजर आई।
एसीपी ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी है। आस-पास इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि उन लड़कियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जल्द ही लड़कियों को ढूंढ लिया जाएगा।