ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मोगा में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव किली चाहल के पास एक तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें महिला पुलिसकर्मी समेत 3 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। घायलों को मोगा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका ईलाज चल रहा है।