पंजाब के जालंधर शहर में बिजली विभाग ने जरूरी मरम्मत और रख-रखाव के चलते 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को पावर कट का ऐलान किया है। विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बिजली विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक जिन क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी, उनमें जेल कॉलोनी, आदर्श नगर, अली मोहल्ला, लक्ष्मी मंदिर क्षेत्र और आदर्श नगर स्थित सत्संग घर के आसपास का इलाका शामिल है। इसके अलावा इमाम नासिर, सब्जी मंडी, केंचियां बाजार, अलीकल्ली मोहल्ला, अटारी बाजार में भी बिजली बंद रहेगी।
सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि बस्ती क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई ठप रहेगी। बस्ती बावा खेल, कबीर विहार, बस्ती मिठू, सर्जिकल एरिया, बाबा बुड्ढा जी पुल और पिंक सिटी के निवासियों को भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कट का सामना करना पड़ेगा।बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग करें।