ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई एक्सप्रैसवे पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक और टैंपों के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
सफाई कर लौट रहीं थी महिलाएं
बताया जा रहा है कि महिलाएं एक्सप्रैसवे पर सफाई करके काम से वापिस टैंपों में घर लौट रही थी। टैंपों में जैसे ही सभी महिलाएं बैठी तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिलाओं के शव दूर-दूर तक जा गिरे। हादसे में 7 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
मृतकों की पहचान अलकाबाई आडमने (45), लक्ष्मीबाई मदन (35), मीना आडमने (45), कंचन आडमने (50), ताराबाई चौधरी (60), कडूबाई मदन (55) और सुमन आडमने (70) के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवारों के लिए सीएम फडणवीस ने 5-5 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है।