View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

इंडोनेशिया में आज सुबह एक बार फिर तेज भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। देश के पूर्वी हिस्से में टेर्नेट शहर के पास आए इस भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र मोलुक्का सागर में करीब 35 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के बाद प्रशासन ने सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है और समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के बाद उठी सुनामी लहरों से उत्तरी सुलावेसी के मिनाहासा जिले में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। कई घरों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

आपदा प्रबंधन एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे स्थिति सामान्य होने तक समुद्र तटों और तटीय क्षेत्रों से दूर रहें। मुख्य भूकंप के बाद दो और झटके भी महसूस किए गए।

पहले भी कई बार आ चुके भूकंप

गौरतलब है कि इंडोनेशिया भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां होती रहती हैं। इससे पहले 2022 में पश्चिम जावा के सियानजुर में आए भूकंप में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2018 में सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी में 4,300 से अधिक लोगों की जान गई थी। 2004 की विनाशकारी सुनामी में भी लाखों लोगों की मौत हुई थी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब में टेंपो ट्रैवलर-ट्राले के बीच टक्कर, 4 की मौ’तपंजाब

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार की ‘मावां-धियां सतिकारयोग योजना’ एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण

|

|

|

चंडीगढ़ के रास्ते मानसून ने पंजाब में दस्तक दे दी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर ट्रक

|

|

|

पंजाब- महिलाओं के खाते में ₹1100 करोड़ ट्रांसफरपंजाब सरकार ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब की पूर्व कांग्रेस सरकार में उद्योग

|

|

|

जालंधर में नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने थाना प्रभारियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने 18 साल और उससे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क