ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर के चिंतपूर्णी रोड स्थित एक बरोजा और पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां लगी
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया। फैक्टरी में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों को खाली करवा दिया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।
मौके पर प्रशासन और नेता मौजूद
पुलिस और प्रशासनिक टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं। विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।