ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के टिब्बा रोड पर दोपहर को अचानक एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से लगातार काला धुएं निकलता जा रहा था और कुछ ही देर में धुआं ही धुआं हो गया। जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखा ज्यादातर सामान जलकर खाक हो गया था। गनीमत रही कि आग की लपटें लोगों के घरों तक नहीं पहुंची वर्ना बड़ा नुकसान हो सकता था।
आगजनी के बाद भड़के लोग
गोदाम में आग लगने के बाद इलाके के लोग काफी गुस्से में दिखाई दिए। उनका कहना है कि रिहायशी इलाके में धड़ल्ले से गोदाम बनाए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे की लगी आग को बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्र करो घटना में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। अगर कुछ हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता।