View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ


ख़बरिस्तान नेटवर्क : जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू (ICU) में रविवार देर रात भीषण आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। यह दुखद घटना रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हुई, जब आग ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में लगी। स्टोर में पेपर आईसीयू का सामान और ब्लड सैंपलर ट्यूब रखी हुई थीं।

शॉर्ट सर्किट की आशंका और मरीजों की स्थिति
ट्रॉमा सेंटर के नोडल ऑफिसर और सीनियर डॉक्टर के अनुसार, आग लगने की प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट है। हादसे के वक्त न्यूरो आईसीयू में 11 मरीज और उसके बगल वाले आईसीयू में 13 मरीज भर्ती थे।

बचाव कार्य और परिजनों के आरोप
फायर विभाग के कर्मचारी ने बताया कि अलार्म बजने पर टीम मौके पर पहुंची। पूरा वार्ड घने धुएं से भरा हुआ था और अंदर जाने का रास्ता नहीं था। टीम ने बिल्डिंग की दूसरी ओर से खिड़की के कांच हटाकर पानी की बौछार मारी। आग पर काबू पाने में डेढ़ घंटे का समय लगा। इस दौरान सभी मरीजों को बेड समेत बाहर सड़क पर शिफ्ट किया गया।

हालांकि मृतकों के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। भरतपुर के शेरू नामक एक परिजन ने बताया कि आग भड़कने से 20 मिनट पहले ही धुआं निकलना शुरू हो गया था और उन्होंने स्टाफ को बताया भी था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि रात 11:20 बजे तक धुआं बढ़ने और प्लास्टिक की ट्यूब पिघलने पर वार्ड बॉय मौके से भाग निकले। शेरू ने बताया कि उन्होंने खुद ही मुश्किल से अपने मरीज को बाहर निकाला, जिन्हें हादसे के दो घंटे बाद ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। इस अग्निकांड की जांच के लिए शासन स्तर पर 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोगा-बरनाला नेशनल हाईवे पर आज दोपहर करीब

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा आज आदियां

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के टिब्बा रोड पर दोपहर को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर तेज रफ्तार

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क