View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

मुंबई के भांडुप इलाके में रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रात करीब 9:35 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की एक बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, BEST की बस रिवर्स करते समय बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बस एक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे वह गिर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस, मुंबई फायर ब्रिगेड और BEST की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत राजावाड़ी और एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

प्रत्यक्षदर्शी फार्मासिस्ट सैमिनी मुदलियार ने बताया कि वह बस स्टॉप पर खड़ी थीं, तभी तेज धमाके जैसी आवाज आई। अगले ही पल उन्होंने लोगों को बस से टकराकर उछलते हुए गिरते देखा। कई लोग बस के नीचे फंस गए थे और चारों ओर खून फैला हुआ था। एक व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर ठेलेवालों के अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों को सड़क पर चलना पड़ता है। यह इलाका हमेशा भीड़भाड़ वाला रहता है और भारी भीड़ के कारण बसों को यू-टर्न लेने में परेशानी होती है।

डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि बस की मैकेनिकल और तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी। बताया गया है कि हादसे में शामिल बस ‘वेट लीज’ मॉडल पर ऑलेक्ट्रा ग्रीनटेक कंपनी से ली गई थी, हालांकि बस BEST का ही चालक चला रहा था।

CM ने मृतकों के परिजन को ₹5 लाख मदद की घोषणा की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर हुआ हंगामाजालंधर के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के फाजिल्का से गली से गुजर

|

|

|

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी सस्ता अमेरिका, इजराइल और ईरान

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में कल 3 अप्रैल को स्कूल

|

|

|

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क