View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अगले तीन दिन लोगों को कड़ी ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने शीत लहर और घने से बहुत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

पिछले 24 घंटों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में औसतन 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फरीदकोट में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आदमपुर में शीत लहर, जबकि गुरदासपुर और पठानकोट में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 6 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

इन जिलों में घने कोहरे का असर

मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, नवांशहर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में मौसम शुष्क रहने के साथ घना कोहरा छाया रह सकता है।

घने कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 50 से 199 मीटर तक दर्ज की गई, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

नए साल पर बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 27 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश की संभावना कम है। हालांकि 30 और 31 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने से हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 1 जनवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, रूपनगर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना और मोहाली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट

राज्य के अधिकतम तापमान में भी औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। चंडीगढ़ में 17.4 डिग्री, अमृतसर में 19.7 डिग्री, लुधियाना में 21.2 डिग्री, पटियाला में 14.6 डिग्री, पठानकोट में 20.6 डिग्री, बठिंडा में 23.5 डिग्री, रूपनगर में 20.1 डिग्री और मानसा में 24.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अगले 3 दिन मौसम रहेगा सूखा

मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 से 29 दिसंबर तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन घना से बहुत घना कोहरा और शीत लहर का असर कई जिलों में जारी रहेगा। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

Mariton Hotel विवाद : डॉ मरवाहा ने लगाए गंभीर आरोपजालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मशहूर मैरिटन होटल में पार्टनरों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना से आम आदमी पार्टी के विधायक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आईपीएल की तरह ही पंजाब

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर देखने

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क