ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर तेज रफ्तार कार सड़क पर लगे एक खंभे से जा टकराई। जिसके बादकार सड़क के बीचों-बीच आकर रुक गई। जैसे ही कार रुकी तो उसमें सवार दोनों व्यक्ति बाहर निकले। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
टायर फटने के कारण हुआ हादसा
घटना के दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि कार आ रही थी और अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटने के बाद वह बेकाबू होकर सीधा खंभे से जा टकराई। तेज स्पीड होने के कारण कार घूमते हुए सड़क के बीच में खड़ी हो गई। वो तो शुक्र है कि इस दौरान पीछे से कोई गाड़ी नहीं आ रही थी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।