View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूपी में एक बार फिर से नीले ड्रम में लाश मिली है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। जब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो बेटा ही अपने पिता का कातिल निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि 21 साल के लड़के ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए और करीब 21 किलोमीटर उसे जाकर नीले ड्रम में भरकर फेंक दिया।

करियर को लेकर पिता के साथ हुई थी बहस
पुलिस ने बताया कि मृतक मानवेंद्र सिंह प्रताप अपने 21 साल के बेटे अक्षत से NEET की तैयारी करने के लिए कहता था, ताकि वह MBBS कर सके। पर आरोपी अक्षत MBBS नहीं करना चाहता था। बल्कि वह लॉन या फिर रेस्टोरेंट खोलकर बिजनेस करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों बाप-बेटे में 20 फरवरी को बहस हुई।

गुस्से में पिता पर चलाई गोली
इस बहस के बाद अक्षत ने आपा खो दिया और लाइसेंसी राइफल से अपने ही पिता को बहन के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। फिर आरी से शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिया। सिर को कार में रखकर 21 किलोमीटर दूर फेंक आया। किसी को बताने पर बहन को भी मार देने की धमकी दी। डर की वजह से बहन ने किसी को कुछ नहीं बताया।

खुद पहुंचा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने
पिता की लाश ठिकाने लगाने के बाद आरोपी अक्षत घर पहुंचा। उसने कार की सफाई की और तीन बाद खुद ही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा। जब इस मामले में उससे पूछताछ करनी शुरू की गई तो वह घबरा गया। जब सख्ती से पूछा गया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी बातें सुनकर पुलिस स्टेशन में मौजूद हर कोई हैरान रह गया। पुलिस को शरीर के कई अंग अभी नहीं मिले हैं, जिन्हें आरोपी की निशानदेही पर खोजा जाएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना की CT University से बड़ा विवाद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में इंसानियत को शर्मसार कर देने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के उजाला नगर में आवारा कुत्तों

|

|

|

देशभर में दवाओं की क्वालिटी को लेकर एक बार फिर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सुंदर नगर से सोमवार शाम

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क