ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली ब्लास्ट केस में अब पंजाब का कनेक्शन सामने आया है। इंटेलिजेंस ब्यूरों ने इस मामले में जांच करते हुए पठानकोट के मामून कैंट में काम करने वाले एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी इनपुट मिलने के बाद की गई है। डॉक्टर की पहचान रईस अहमद भट्ट के रूप में हुई है।
मेडिकल कॉलेज में 3 साल से पढ़ा रहा
बताया जा रहा है कि डॉक्टर रईस अहमद भट्ट जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। ववह आर्मी एरिया के मामून कैंट के पास बने व्हाइट मेडिकल कॉलेज में लगभग 3 साल से पढ़ा रहा था। मेडिकल कॉलेज का मैनेजमेंट देखने वाले स्वर्ण सलारिया ने भी इसकी पुष्टि की।
देर रात किया गया गिरफ्तार
स्वर्ण सलारिया ने बताया कि डॉक्टर भट्ट को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। लेकिन किस मामले में गिरफ्तार किया गया है,फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।