पंजाब के पटियाला में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के 12 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई और अलग-अलग टीमों को संबंधित स्कूलों की ओर रवाना किया गया।
कई स्कूलों को खाली करवाया गया
सुरक्षा के मद्देनज़र कई स्कूलों को खाली करवा लिया गया और बच्चों को तुरंत घर भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते द्वारा स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी गई। धमकी मिलने वाले स्कूलों में यादविंदरा पब्लिक स्कूल, अपोलो पब्लिक स्कूल, केवी पटियाला समेत अन्य संस्थान शामिल हैं।
डीएसपी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।