ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के Hotel Mariton के पार्टनरों में मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में होटल पार्टनर यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ और शिवी दुआ समेत 5 लोगों के खिलाफ 295-A का केस दर्ज कर लिया है। डॉ. परमजीत मरवाहा की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि उनके साथ मारपीट की गई और पगड़ी उतारी गई, जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है।
केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार
जानकारी के मुताबिक केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। आरोपी यशपाल दुआ ने सुबह 10 बजे मीडिया के सामने अपनी बात रखनी थी। पर जैसे ही उन्हें पता चला कि केस दर्ज हो गया है तो उन्होंने प्रैस कॉन्फ्रैंस रद्द कर दी और फरार हो गए।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल मेरिटन होटल में 12 फरवरी को होटल मालिकों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद होटल मालिक डॉ. परमजीत मरवाहा मीडिया के सामने आए और उन्होंने बाकी पार्टनरों पर मारपीट के आरोप लगाए।
उन्होने कहा कि 5 फीसदी के पार्टनर यशपाल दुआ अपनी शर्तें हम पर थोपना चाहते थे, लेकिन बात नहीं मानी तो शराब के नशे में मारपीट की गई। जिसमें उनके बेटे को भी पिता और पगड़ी उतार दी, धर्म को लेकर कई अब शब्द भी बोले। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस के साथ-साथ श्री अकाल तख्त साहिब में भी शिकायत भेजी है।