मिडिल ईस्ट में 40 दिन से चल रही जंग के बाद अब 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बन गई है। यह फैसला Shehbaz Sharif और पाकिस्तानी सेना प्रमुख की अपील के बाद लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समझौते में Pakistan की मध्यस्थता और China की भूमिका अहम रही।
सीजफायर के तहत अमेरिका और Israel अपने हमले रोकेंगे, वहीं ईरान भी सैन्य कार्रवाई बंद करेगा। इस दौरान Strait of Hormuz से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी, हालांकि इसके लिए प्रति जहाज शुल्क लिया जा सकता है।
तेल सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद के चलते वैश्विक बाजारों में राहत देखी गई है। कच्चे तेल की कीमतों में करीब 15-16% की गिरावट आई, जबकि एशियाई शेयर बाजारों में जोरदार तेजी दर्ज हुई। सीजफायर के बाद अब 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच औपचारिक वार्ता होगी, जहां स्थायी समाधान पर चर्चा की जाएगी।