ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ग्रेनेड ब्लास्ट के मामले में CIA टीम ने 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी रूपनगर से हुई है। आरोपियों की पहचान अमन सिंह उर्फ भोलू और गुरतेज सिंह के रूप में है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।