ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार नई पहल कर रही है। अब स्कूल में स्टूडेंट्स की उपस्थिति की हर जानकारी उनके पेरेंट्स को एक मैसेज के जरिए मिलेगी। यानि कि अगर आपका बच्चा स्कूल बंक करता है तो तुरंत आपके फोन पर मैसेज चला जाएगा। जिससे पेरेंट्स को पता चल पाएगा कि उनका बच्चा स्कूल में है या नहीं।
अधिकारी को टीचर्स के गैर हाजिर होने की रहेगी जानकारी
सिर्फ इतना ही नहीं अगर कोई टीचर भी गैर हाजिर रहता है तो उसकी जानकारी भी जिला शिक्षा अधिकारी के पास उपलब्ध रहेगी। इसे लागू करने के लिए सरकार मिशन समर्थ के अगले चरण की आज से शुरुआत करने जा रही है।
पंजाब में शिक्षा का बजट बढ़ाया
पंजाब सरकार शिक्षा पर काफी पैसा खर्च कर रही है। सरकार ने शिक्षा बजट को बढ़ाकर 19,279 करोड़ रुपए तक कर दिया है।
राज्य सरकार ने ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ जैसी महत्वाकांक्षी योजना के तहत 118 आधुनिक स्कूल स्थापित किए हैं। इसके अलावा, प्रिंसिपलों और शिक्षकों को सिंगापुर, फिनलैंड तथा IIM अहमदाबाद में इंटरनेशनल स्तर की ट्रेनिंग दी गई है।