ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने गुरदासपुर में शहीद हुए 2 पुलिसकर्मियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि हम ड्यूटी के दौरान शहादत देने वाले जाबांज पुलिसकर्मियों के साथ खड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुआवजा भी घोषित किया।
दोनों शहीदों के परिवारों को मिलेंगे 2-2 करोड़
सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि शहीद ASI गुरनाम सिंह और PHG अशोक कुमार की बहादुरी और महान बलिदान को सलाम, जिन्होंने ड्यूटी करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। पंजाब सरकार उनके परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेसिया रकम देगी।

वहीं HDFC बैंक 1-1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त इंश्योरेंस रकम देगा। हम अपने शहीदों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनका बलिदान हम सभी को सम्मान और बहादुरी के साथ अपना कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है।