ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोगा-बरनाला नेशनल हाईवे पर आज दोपहर करीब 3:40 बजे उस समय दहशत फैल गई जब मोगा से संगरूर जा रही पीआरटीसी बस जैसे ही बस अड्डे पर पहुंची, स्कॉर्पियो सवार कुछ बदमाश सवारी बनने के बहाने बस के पास आए। अचानक उन्होंने ड्राइवर पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।
कैश बैग छीनकर फरार
हमले के दौरान आरोपियों ने ड्राइवर से कैश बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चश्मदीदों के अनुसार घटना के लगभग एक घंटे बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
कंडक्टर की भी बेरहमी से पिटाई
बस में सवार महिलाओं समेत अन्य यात्रियों ने बताया कि बदमाशों ने कंडक्टर सुरजीत सिंह की भी बुरी तरह पिटाई की और उसकी पगड़ी तक उतार दी। ऐसी घटनाओं के कारण लोगों में डर का माहौल बन रहा है और बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है।