ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज अपना पद संभाल लिया है। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से समानित किया गया। उसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने पद संभालने के बाद कहा कि जालंधर दोआबे का दिल है और यहां से मेरा पुराना रिश्ता है।
टीम वर्क के साथ जिले को आगे लेकर जाएंगे
पद संभाले के बाद डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता लोगों के साथ मिलकर पंजाब सरकार की सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की है। लोगों की परेशानियों को दूर करेंगे और पूरे टीम वर्क के साथ हम जिले को आगे लेकर जाने की कोशिश करेंगे।
जालंधर के साथ मेरा पुराना रिश्ता
डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि उनका जालंधर के साथ पुराना रिश्ता रहा है। क्योंकि मेरी एक साल की ट्रेनिंग जालंधर में ही थी। ट्रेनिंग के समय कोरोना महामारी का दौर था, बाढ़ आई थी हमने उस दौरान बहुत काम किया था। अब उसी अनुभव को लेकर हम जिले को और भी आगे लेकर जाएंगे।