View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में लोगों को लोहड़ी तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने आज यानी 9 जनवरी के लिए घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड-डे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 5.5 डिग्री कम बना हुआ है। वही इस ठंड के कारण 3 लोगों की मौत भी हो गई है।

अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में कोल्ड-डे रिकॉर्ड किया गया है। अमृतसर में दृश्यता घटकर 150 मीटर रह गई, जबकि बठिंडा 5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा।

4 जिलों में शीतलहर की आशंका

मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार, जम्मू के पास बना पश्चिमी विक्षोभ खिसककर अब उत्तर पंजाब के इलाके में पहुंच गया है। यह जमीन से करीब 3 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर भारत के ऊपर करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। वहीं फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के कुछ स्थानों पर पूरे दिन ठंड रहने यानी कोल्ड-डे की आशंका जताई गई है।

मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 14 जनवरी तक धुंध छाए रहने के आसार हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चौगिट्टी चौक के पास दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके जीटीबी नगर में

|

|

|

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा

|

|

|

पंजाब में बीते दिन हुई भारी बारिश के बाद जालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल में मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क