ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा की रोहतक जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। जिसके बाद वह जेल से बाहर आ गया है। इस बार उसे 40 दिन की पैरोल दी गई है। इस बार डेरा मुखी 15वीं बार पैरोल या फरलो लेकर जेल से बाहर आया है।
सुबह 11 बजे निकला जेल से बाहर
राम रहीम करीब 11 बजे से जेल बाहर निकला। उसे लेने के लिए पहले से ही डेरे की गाड़ियां बाहर उसका इंताजर कर रही थी। इन गाड़ियों में दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉरच्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां शामिल रही। राम रहीम इस बार अपने सिरसा डेरे में ही रहेगा। उसकी सुरक्षा के लिए डेरे के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
जानें कब-कब बाहर आया राम रहीम
- 24 अक्टूबर 2020 को राम रहीम को पहली बार अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल मिली थी।
- 21 मई 2021 को उसे अपनी मां से मिलने के लिए दोबारा 12 घंटे की पैरोल दी गई।
- 7 फरवरी 2022 को परिवार से मिलने के लिए डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली।
- जून 2022 में उसे 30 दिन की पैरोल मिली और उसे उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम भेजा गया।
- 14 अक्टूबर 2022 को उसे फिर से 40 दिन की पैरोल दी गई, इस दौरान उसने बागपत आश्रम में रहते हुए म्यूजिक वीडियो भी जारी किए।
- 21 जनवरी 2023 को शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए वह 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया।
- 20 जुलाई 2023 को उसे फिर से 30 दिन की पैरोल मिली।
- 21 नवंबर 2023 को राम रहीम 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया।
- 19 जनवरी 2024 को वह 50 दिन की फरलो पर बाहर आया था।
- 13 अगस्त 2024 को हरियाणा पुलिस की सुरक्षा के बीच उसे 21 दिन की फरलो मिली और वह बागपत आश्रम गया।
- 2 अक्टूबर 2024 को उसे 20 दिन की पैरोल मिली और उसे रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया गया।
- 28 जनवरी 2025 को वह गुपचुप तरीके से 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया, जिसमें उसने 10 दिन सिरसा डेरे और 20 दिन बागपत आश्रम में बिताए।
- 9 अप्रैल 2025 को वह 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया।
- 5 अगस्त 2025 को उसे 40 दिन की पैरोल दी गई।
- 3 जनवरी 2026 को राम रहीम की 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई है, जो उसकी 15वीं जेल से बाहर आने की अवधि है।