गुड मॉर्निंग जी।
हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं
देश में कमर्शियल सिलेंडर 218 रुपए महंगा
अप्रैल का महीना शुरू हो गया है और आज से देश में कई बड़े बदलाव भी हो रहे हैं। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए महंगा कर दिया है।पूरा पढ़ें
अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का टाइम बदला
अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर रोज होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। पूरा पढ़ें
रूस का Army प्लेन क्रीमिया में क्रैश, 29 की मौत
रूस का आर्मी ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रीमिया में क्रैश हो गया। इस प्लेन क्रैश में 29 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 23 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। पूरा पढ़ें
जालंधर बस स्टैंड फ्लाईओवर पर हादसा
जालंधर में बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक बाइक सवार डिवाइडर से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट के वकील HS फुलका BJP में शामिल
सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील और आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक HS फूलका BJP में शामिल हो गए हैं। पूरा पढ़ें
कपूरथला में माहौल तनावपूर्ण, MLA के साथ धक्का-मुक्की
ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव से पहले ढिलवां ब्लॉक के बाहर आम आदमी पार्टी के वर्करों और निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह के बीच झड़प हो गई। पूरा पढ़ें
जालंधर में बॉयफ्रैंड ने घर में उठाया खौफनाक कदम
जालंधर के संतोखपुरा में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान करण के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
जालंधर में चोर घर से सिलेंडर समेत ले उड़े लाखों का सामान
जालंधर के भार्गव कैंप थाना के अधीन आते एक घर में डेढ़ लाख रुपए की चोरी हुई। चोर घर से 50 हजार रुपए कैश, गहने, मोबाइल और सिलेंडर लेकर फरार हो गए। पूरा पढ़ें
जालंधर के वेस्ट हलके में शराब ठेका खुलने का विरोध
जालंधर वेस्ट हलके में शराब का ठेका दोबारा खुलने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूरा पढ़ें
पंजाब में छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
अप्रैल का महीना शुरू होते ही इस महीने की छुट्टियों की लिस्ट भी सामने आ गई है। पंजाब सरकार ने 3 अप्रैल को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
2 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि गुरुवार सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इसके अलावा 2 अप्रैल को स्नान-दान की पूर्णिमा है।
गुरुवार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही 2 अप्रैल को शाम 5 बजकर 39 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा गुरुवार को दोपहर बाद 3 बजकर 28 मिनट पर मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे। 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा।
आज का राशिफल
मेष
मेष राशि वालों के लिए दिन संतुलित रहेगा। काम की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में होती जाएंगी। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे समय पर पूरा करना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बेवजह खर्च करने से बचें। परिवार में सहयोग मिलेगा। छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा।
वृषभ
वृषभ राशि वालों का दिन शांत तरीके से बीतेगा। काम में स्थिरता रहेगी, लेकिन ध्यान भटक सकता है। कार्यस्थल पर किसी की बात से मन प्रभावित हो सकता है, लेकिन ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। पैसों का संतुलन बना रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। सेहत ठीक रहेगी, दिनचर्या नियमित रखें।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। काम पूरे होने से संतोष मिलेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत पर ध्यान दिया जा सकता है। धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। दोस्तों या करीबी लोगों से बातचीत मन को हल्का करेगी।
कर्क
कर्क राशि वालों को काम में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। ऑफिस में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन समय के साथ स्थिति संभल जाएगी। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा संकेत दे रहा है। काम में सफलता मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।
तुला
तुला राशि वालों के लिए दिन राहत भरा रह सकता है। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। ऑफिस में माहौल सहयोगी रहेगा। पैसों के मामले में स्थिति बेहतर हो सकती है। परिवार में तालमेल बना रहेगा। मन शांत रहेगा।
धनु
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। पैसों से जुड़ी स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
मकर
मकर राशि वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। समय का सही उपयोग करना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। परिवार में किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन समझदारी से हल निकल सकता है।
कुम्भ
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने की संभावना है। काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में नई संभावनाएं बनेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा।
कन्या
कन्या राशि वालों को योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। काम उम्मीद के अनुसार पूरा न होने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ बातचीत से स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। काम में समय लग सकता है, लेकिन धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में समझदारी जरूरी है। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।
मीन
मीन राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ काम पूरे होंगे, कुछ में देरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा। खुद को शांत रखें।