उत्तर प्रदेश के जींद शहर की इंदिरा कालोनी का बड़ा मामला सामने आया है । जहां शुक्रवार रात को एक आदमी ने पत्नी के सिर में चटनी कूटने वाली कुंडी मारकर की हत्या । बताया जा रहा है की पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था।जिस कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक निजी स्कूल में स्वीपर थी, जबकि आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है।मृतक की पहचान नेहा के रूप में हुई है और आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है।
हत्या के बाद आरोपी ने घर की दीवार पर लिखा अब सूरज और सोनू की बारी है।इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। नरवाना शहर थाना पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
11 साल पहले हुई थी शादी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की पूजा निवासी रिंकी ने शहर थाना नरवाना पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी 28 साल की बहन नेहा की लगभग 11 साल पहले फतेहाबाद जिले के भूना निवासी सूरज के साथ शादी हुई थी। एक साल पहले नरवाना की इंदिरा कालोनी में पति-पत्नी किराये पर मकान लेकर रह रहें थे।
सूरज अपनी पत्नी नेहा पर शक करता था। अगर वह परिवार के लोगों से भी फोन पर बात करती तो भी वह उसे शक की नजर से देखता था। इसी के चलते 15-20 दिन पहले नेहा के साथ सूरज ने झगड़ा और मारपीट शुरू कर दी थी। इसके बाद नेहा बच्चों को लेकर अपनी छोटी बहन मंजू के पास गांव खरल में चली गई। इस बारे में सूरज को पता चला और उसने फोन किया।
सिर पर कुंडी मारकर की हत्या
आरोपी सूरज ने अपनी पत्नी से वादा किया था के वह कभी भविष्य में झगड़ा नहीं करेगा। सूरज की बातों पर विश्वास करके शुक्रवार शाम को नेहा व बच्चों को बहन के परिवार वाले इंदिरा कालोनी में छोड़ आई। देर रात को जब नेहा सो रही थी तो सूरज ने उसके सिर में पत्थर से बनी चटनी कूटने वाली कुंडी सिर में मारकर हत्या कर दी।
हत्या कर उसने दीवार पर लिखा कि अब सूरज व सोनू की बारी है। इसके बाद अपरादी बच्चों को सोते हुए छोड़कर वह फरार हो गया। सुबह जब बच्चों ने रोना शुरू किया तो पड़ोसी घर में आए और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने रिंकी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है।