अमेरिका और Iran के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बावजूद Israel ने Lebanon पर हमले जारी रखे हैं। इन हमलों में एक ही दिन में 254 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1165 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक इमाम भी शामिल हैं। हालात गंभीर होने पर लेबनान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
नेतन्याहू का बयान – सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं
इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने साफ कहा है कि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होता। वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance ने भी कहा कि लेबनान को लेकर कोई वादा नहीं किया गया था।
लेबनान के प्रधानमंत्री Nawaf Salam ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमले रोकने की कोशिश की बात कही है। स्वास्थ्य मंत्री ने भी दुनिया से मदद की अपील की है क्योंकि बड़ी संख्या में घायलों के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।
वहीं ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने कहा कि अमेरिका को तय करना होगा कि वह सीजफायर चाहता है या जंग जारी रखना। वही Iran होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल जहाजों पर 1 डॉलर प्रति बैरल टैक्स लगाने की योजना बना रहा है।
ईरान में 24 घंटे में किसी नई मौत की खबर नहीं
यरुशलम में Al-Aqsa Mosque 40 दिन बाद फिर से खुली, जहां बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए पहुंचे। सीजफायर के बाद ईरान में 24 घंटे में किसी नई मौत की खबर नहीं आई है। कुल मिलाकर, सीजफायर के बावजूद मध्य पूर्व में तनाव अभी भी बना हुआ है और हालात पूरी तरह शांत नहीं हुए हैं।